मूली मक्के के पराठें

सर्दियों में जहां विभिन्‍न व्‍यंजनों की बहार है वहीं मक्‍के के अपने कई स्‍वाद हैं। इन्‍हीं स्‍वादों में से एक स्‍वाद आपके लिये आज ही बनाइयें और तारीफ पाईये।
·         २ लोगों के लिए
·         समय : २५ से ३० मिनिट

आवश्‍यक सामग्री
·         ३ – मूली
·         २ – हरी मिर्च
·         धनियापत्ती
·         1 छोटा चम्मच अजवाइन
·         नमक स्‍वादानुसार
·         चुटकी भर काली मिर्च
·          २५० ग्राम मक्‍के का आटा
·         मक्‍खन
·         पानी आवश्‍यकतानुसार
विधि
·         मूली को कद्दूकस कर लें। धनियापत्ती, हरी मिर्च को बारिक बारिक काट लें
·         बोल में मूली, बारिक काटें धनियापत्ती, हरी मिर्च, अजवाइन, काली मिर्च और नमक मिला लें।
·         मूली के मिश्रण में मक्‍के का आटा मिला कर गुनगुने पानी से गूंथें।
·         लोई तैयार करें, अगर हाथ से रोटी बना सकें तो अच्‍छा है नहीं तो पॉलीथीन में रख कर बेल सकते है।
·         तवा गर्म करें, परोंठी तवे पर डालकर मक्‍खन से करारी करारी सेंक कर हरी चटनी के साथ सर्व करे।






Comments