gobhi kasuri

गोभी कसूरी
गोभी का नया स्‍वाद आपके लिये खाइये खिलाईये और तारीफ पाईये।
·         २ लोगों के लिए
·         समय : २५ से ३० मिनिट
आवश्‍यक सामग्री
·         गोभी मध्‍यम - १
·         १/२ कप – कसूरी मेथी, दही
·         डेढ इंच का टुकडा – अदरक
·         २ – प्‍याज मध्‍यम आकार के
·         १० कली लहसुन
·         ४ – हरी मिर्च
·         २ – टमाटर मध्‍यम
·         १/२ छोटा चम्‍मच राई
·         १ बडा चम्‍मच – धनियां पाउडर
·         १/२ छोटा चम्‍मच हल्‍दी
·         स्‍वादानुसार नमक
·         १ बडा चम्‍मच तेल
·         धनियापत्ती
विधि
·         सबसे पहले गोभी को धोकर उसके छोटे –छोटे फूल निकालकर १० मिनट के लिय नमक मिले पानी में रख दें। निथार कर तल लें।
·         प्‍याज, टमाटर और हरी मिर्च बारीक काटें एवं अदरक लहसुन का पेस्‍ट तैयार कर लें।
·         तवे को मध्‍यम आंच पर रख कर कसूरी मैथी को भूने और ठंडा कर के पीस लें।
·         पैन में एक चम्‍मच तेल गर्म कर राई डाल कर तड़काएं, प्‍याज डालकर सुनहरा करे इसमें हरी मिर्च एवं अदरक लहसुन का पेस्‍ट डालकर थोड़ी देर तक भूने इसमें टमाटर मिला कर आधा कप पानी डालकर ढ़क कर पकने दें।
·         धनियां, हल्‍दी और दही मिलाकर मसाले को तेज आंच पर अच्‍छी तरह से भून लें।
·         गोभी के तले हुये टुकड़े डाले नमक और कसूरी मैथी पाऊडर डालकर मिलायें ५-७ मिनट तक पकने दें।



Comments